फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two and a quarter kilograms of hashish and Rs 90,600 recovered from two youths

Mandi News: दो युवकों से सवा दो किलो चरस और 90600 रुपये बरामद

Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two and a quarter kilograms of hashish and Rs 90,600 recovered from two youths
पधर (मंडी)। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से 2.244 किलोग्राम चरस और 90,600 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी टिक्कन के प्रभारी पंकज कटोच के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे गश्त पर थी। गश्त के दौरान टिक्कन क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने तुरंत बाइक को रोककर दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से 2.244 किलोग्राम चरस और 90,600 नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ मल्होत्रा निवासी गांव गरोड़ू, जोगिंद्रनगर और अंकुश निवासी मघ्राणू, डाकघर एवं तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद चरस की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का पक्ष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed