फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Twenty four doctors joined in Nerchok Hospital mandi

नेरचौक अस्पताल में चौबीस चिकित्सकों ने किया ज्वाइन

Sun, 10 Apr 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Twenty four doctors joined in Nerchok Hospital mandi
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक साथ 24 चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य राजेश भवानी सहित 24 नए डॉक्टरों ने सेवाएं देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नए चिकित्सकों में दो सर्जरी विशेषज्ञ, दो मेडिसिन डॉक्टर, दो ईएनटी विशेषज्ञ, दो पैरा क्लीनिक डॉक्टर, चार रेडियोलॉजिस्ट, दो बाल रोग विशेषज्ञ, एक चर्म रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित एक श्वास रोग विशेषज्ञ शामिल है।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेश भवानी ने बताया कि चिकित्सकों के पदभार संभालने के बाद अस्पताल के विभिन्न विभागों में जो मुश्किलें आ रही थीं, वे दूर हुई हैं। रेडियोलॉजी विभाग में चार नए चिकित्सकों के आने के बाद अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सुविधा का मरीजों को लाभ मिलेगा। अस्पताल में रोजाना 50-60 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। 30-40 के करीब सीटी स्कैन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश भवानी ने बताया कि स्टाफ होने से सीटी एनजीओ, एंजियोग्रॉफी की सुविधा भी मरीजों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक एकमात्र ऐसा अस्पताल है जिसमें वायरल सर्च डिजीज लैब स्थापित की गई है। लैब का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही लैब में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed