फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Triveni Mahadev won the volleyball trophy by 2-0

Mandi News: त्रिवेणी महादेव ने 2-0 से जीती वाॅलीबाल ट्रॉफी

Mon, 19 Jan 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Triveni Mahadev won the volleyball trophy by 2-0
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत ऊटपुर के कुटला गांव में त्रिवेणी महादेव क्लब की ओर से एक दिवसीय जोगिंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबाल ट्रॉफी का आयोजन करवाया गया। इसमें क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधान कल्याण ठाकुर ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने रिबन काटकर खेल का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला त्रिवेणी महादेव और बनांदर की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें त्रिवेणी महादेव की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने शानदार तालमेल के साथ खेल दिखाते हुए बनांदर को 2-0 के सीधे सेटों से हराकर जीत हासिल की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 5100 रुपये नकद जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed