फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Triumph Football Club Mandi became the winner

Mandi News: ट्राईअंफ फुटबाल क्लब मंडी बना विजेता

Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Triumph Football Club Mandi became the winner
हिमाचल फुटसल प्रतियोगिता 2025 विजेता ट्राईअम्फ एफसी मंडी की टीम।
मंडी। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से पंजाब के आनंदपुर साहिब में आयोजित फुटसल प्रतियोगिता का खिताब ट्राईअंफ फुटबाल क्लब मंडी ने जीत लिया। ट्राईअंफ फुटबाल क्लब मंडी ने अपने पहले मैच में विल्स एफसी को 10-05 के गोल के अंतर से हराया। इसके बाद शिमला एफसी के खिलाफ टीम को बाई मिली।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में ट्राईअंफ एफसी मंडी ने हिमालयन एफसी किन्नौर को चार-एक के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला ट्राईअंफ एफसी मंडी और ग्लाजो एफसी के बीच खेला गया। इसमें खेल समाप्त होने तक स्कोर छह-छह की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें ट्राईअंफ एफसी मंडी ने तीन-दो के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में ऋतिक नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ट्राईअंफ एफसी मंडी राष्ट्रीय फुटसल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed