फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tried his luck in food processing, wrote the story of success

Mandi News: फूड प्रोसेसिंग में आजमाई किस्मत, लिख डाली सफलता की दास्तां

Sun, 18 May 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tried his luck in food processing, wrote the story of success
बल्ह घाटी के मैरमसीत क्षेत्र में बैरी गांव की रक्षा देवी उत्पाद को पैक करते हुए। स्त्रोत संस्था
सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह घाटी के मैरामसीत क्षेत्र के बैरी गांव की रक्षा देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर फूड प्रोसेसिंग में सफलता की नई इबारत लिखी है। प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों से अब एक लाख रुपये प्रतिमाह आय हासिल कर रही हैं। रक्षा देवी ने तीन अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है। रक्षा देवी ने बताया कि शीतला स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनने के बाद उन्होंने अपने हुनर को पहचाना।
विज्ञापन

मोटे अनाज के उत्पाद जैसे मल्टीग्रेन कचौरी, मल्टीग्रेन सिड्डू, कोदरे की चाय और मिठाइयां इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर से हासिल किया। समूह ने मल्टीग्रेन आटा, कोदरे, जौ, चावल तथा ज्वार का आटा, लोकल चावल, लाल चावल, अलसी, लोकल सीरा, क्राफ्ट तथा बहुत सा हैंडमेड सामान तैयार करना शुरू किया।
विज्ञापन

अब कचौरी आर्डर पर या रोजाना दुकान पर भी बनाते हैं। एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर के समीप स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के उद्देश्य से जाइका के तहत रिटेल आउटलेट शीतला स्वयं सहायता समूह की सदस्य रक्षा देवी को दिया गया। वर्तमान में रिटेल आउटलेट से प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये की आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटे अनाज सिड्डू, चाय और कचौरी बनाना भी शुरू किया
मोटे अनाज के खाद्य पदार्थ जैसे सिड्डू, चाय और कचौरी बनाना भी शुरू किया है। खाद्य पदार्थों के प्रति ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए शीतला स्वयं सहायता समूह हर सोमवार और गुरुवार को सरसों का साग और मक्की की रोटी तथा राजमाह-चावल तैयार कर रहा है। न्यायालय, सरकारी अस्पताल सुंदरनगर, आत्मा कृषि परियोजना, पुलिस स्टेशन के कर्मचारी नियमित आधार पर दुकान पर आते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed