फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tricolor Yatra taken out in Dharampur

Mandi News: सेना के शौर्य के सम्मान में धर्मपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 22 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra taken out in Dharampur
धर्मपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर व अन्य। स्त्रोत
धर्मपुर (मंडी)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करते हुए वीरवार को धर्मपुर में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोगों ने देश भक्ति के रंग में सराबोर होकर भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन

धर्मपुर खेल मैदान से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए दोबारा खेल मैदान पहुंची। तिरंगा सम्मान यात्रा में डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर, न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के 11 आतंकी ठिकाने उड़ाए हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देशवासियों को गर्व है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा है। इस मौके पर धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष दलीप सिंह, महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद बिट्टा, धर्मपुर की प्रधान ज्योति ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष नेकराम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed