जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा के परिवार से उनके बेटे शांति स्वरूप, आनंद और बहू खुशबू ने भी रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी। टैक्सी यूनियन के चालकों समेत टैक्सी चालक राजेश कुमार ने 50वीं बार रक्तदान किया।
कारोबारी सन्नी और डोनर अश्वनी गुप्ता, कैलाश भारद्वाज, कुलदीप के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। लदरूहीं स्थित अन्नपूर्णा आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी राममोहन दास रामायणी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में डॉ. अंकित, ब्लड बैंक मंडी की टीम के चिकित्सक डॉ. अश्वनी, स्टाफ नर्स बनीता ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद