फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tribute paid to Ambedkar in Ladbhadol

Mandi News: लडभड़ोल में आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Ambedkar in Ladbhadol
लडभड़ोल (मंडी)। भाजपा मंडल लडभड़ोल ने भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। लडभड़ोल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष कल्याण ठाकुर और मंडल सचिव करतार सिंह ने की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल लडभड़ोल के अध्यक्ष लविंदर सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों और सामाजिक समानता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन

...
आंबेडकर भवनों में मनाई जाए आंबेडकर जयंती
पंडोह (मंडी)। पंडोह के आंबेडकर भवन में बाबा साहेब बीआर आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। बीआर भाटिया ने मुख्यमंत्री से मांग की कि भविष्य में बाबा साहेब बीआर आंबेडकर जयंती संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आंबेडकर भवनाें में ही आयोजित की जाए। इस मौके पर पंचायत प्रधान गीता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सोहन लाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed