{"_id":"62409cff7df03c436525f741","slug":"trees-fell-on-wires-power-failure-in-one-and-a-half-dozen-villages-of-karsog-mandi-news-sml403860282","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों पर गिरा पेड़, करसोग के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों पर गिरा पेड़, करसोग के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से करीब 19 घंटे बिजली गुल रही। इससे हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रजौट में बिजली तारों पर यह पेड़ गिरा। सूचना है कि यह पेड़ किसी ने गिराया है।
इस कारण अलसिंडी, माहोटा, जस्सल, सांवीधार, रौडीधार, साहज, कंलगार, अलयाद, चामुनाला, तरौर, कांडा, डुमणु, धुंधन, बडेयोग, चनयाना, जमो और भलिंगी आदि गांवों के ग्रामीणों को रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शनिवार को रजौट में किसी व्यक्ति ने पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। इससे पेड़ तारों पर जा गिरा। बिजली गुल होने के बार आरोपी मौके से भाग गया।
शाम पांच बजे बत्ती गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड के चुराग सब डिविजन को दी। इसके बाद रविवार सुबह करीब 7 बजे ठेकेदार की लेबर सहित बिजली बोर्ड के करीब 20 कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। पेड़ को हटाने के बाद तारों को ठीक किया गया।
विज्ञापन
चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे बिजली बहाल की। बिजली गुल रहने से भलिंगी स्थित जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना भी ठप रही। पंपिंग न होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण भी बंद रहे। वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ गिराए जाने की कोई सूचना नहीं थी। इस बारे उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तो वनमंडल करसोग ने मामले की छानबीन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता यादवेंद्र कुमार ने कहा कि रजौट गांव में एक पेड़ तारों पर गिर गया था। इस वजह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार दोपहर 12 बजे बिजली बहाल कर दी।
वनमंडल करसोग के डीएफओ कृष्णभाग नेगी ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। पेड़ निजी भूमि में कटा है या वनभूमि में, इसकी जांच की जाएगी।