फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tree plantation and rallies gave the message of environmental protection

पौधरोपण और रैलियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 22 Apr 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation and rallies gave the message of environmental protection
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुड्डी में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थ? - फोटो : Mandi
मंडी/लडभड़ोल। जिलेभर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर कहीं पौधरोपण तो कहीं पर जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इस दौरान निबंध और प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शुक्रवार को जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों की एक शृंखला की शुरुआत की गई। इस शृंखला में नवंबर तक जल संचयन एवं जल संरक्षण के महत्व पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर निबंध लेखन स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें एमएससी रासायनिक विज्ञान की छात्रा पल्लवी प्रथम, साक्षी द्वितीय और रोमिया, अंजना एवं यशस्वी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में डॉ. नरेंद्र और डॉ. स्वाति ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवाराफी स्कूल में प्रभारी राकेश कौशल की अध्यक्षता में मनाए गए पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने रैली निकाल पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। इंडस ग्लोबल स्कूल मंडी में प्रधानाचार्य दीक्षा भारद्वाज की अगुवाई में पृथ्वी दिवस मनाया गया।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से पृथ्वी को साफ सुथरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। लडभड़ोल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुड्डी, सरकाघाट के तहत अपर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोगिंद्रनगर में वैदिक वरिष्ठ उच्च माध्यमिक पाठशाला, गोहर के डीएवी स्कूल, चौंतड़ा स्कूल, धर्मपुर स्कूल में पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed