फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Treatment will be available in allergy clinics in mandi

एलर्जी क्लीनिक में मिलेगा उपचार

Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be available in allergy clinics in mandi
मंडी। एलर्जी से परेशान रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में स्थित राजकीय होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र में हर वीरवार को एलर्जी क्लीनिक सजेगा। भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत चलने वाले इस साप्ताहिक एलर्जी क्लीनिक में सभी प्रकार की एलर्जी के मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ एलर्जी से बचने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने एलर्जी क्लीनिक का शुभारंभ शुक्रवार को किया। विभाग की तैयार पत्रिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उपनिदेशक आयुष मंडी जोन डॉ. तेजस्वी विजय आजाद, वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डॉ. देशराज बन्याल, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. यशवंत ठाकुर तथा महेंद्र पाल शर्मा एवं धर्म सिंह उपस्थित रहे। इस पत्रिका में एलर्जी के कारण, लक्षण एवं बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

सभी मरीजों को पंजीकृत करने के पश्चात उनका रिकार्ड स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा जाएगा। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं सभी प्रकार की एलर्जी विशेषकर एलर्जिक राइनाइटिस, पोलन एलर्जी, एलर्जिक ब्रौंकाइटिस, त्वचा से संबंधित एलर्जी जैसे अर्टिकेरिया, धूप से एलर्जी, संपर्क से एलर्जी, मौसमी एलर्जी तथा खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी में फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed