{"_id":"66e6d26f957923faf50ee4e4","slug":"treasury-department-mandi-got-the-title-of-excellent-for-hindi-language-mandi-news-c-90-1-ssml1045-135746-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिंदी भाषा के लिए कोषागार विभाग मंडी को मिला उत्कृष्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिंदी भाषा के लिए कोषागार विभाग मंडी को मिला उत्कृष्ट का खिताब
Mon, 16 Sep 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभा
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला मंडी के सौजन्य से हिम साहित्य परिषद मंडी के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर इंटरनेशनल सीनियर सिटीजन होम (वृद्धाश्रम) देहरी, सुंदरनगर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 35 कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। सम्मेलन में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं, हिम साहित्य परिषद ने हिंदी और पहाड़ी साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए साहित्यकार विजय विशाल और कृष्ण चंद महादेविया को भी सम्मानित किया।
इसके अलावा कोषागार विभाग मंडी को उत्कृष्ट विभाग का खिताब मिला। लोक संपर्क विभाग के सहायक अधिकारी विनोद वर्मा को उत्कृष्ट अधिकारी, पंचायती राज विभाग मंडी की बबीता गुलेरिया को उत्कृष्ट कर्मचारी, और प्रारंभिक शिक्षा के संस्कृत अध्यापक मनोज कुमार शैल को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए हिंदी के अधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में युवा कवि नीरज कुमार शास्त्री द्वारा संपादित पुस्तक ‘विद्यालय के बाल कवि’ का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में हटगढ़ स्कूल के विद्यार्थियों की कविताएं और लेख संकलित हैं। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने कहा कि यह प्रयास युवाओं की साहित्य में रुचि बढ़ाने और हिंदी भाषा के शुद्ध ज्ञान में योगदान देगा।