फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Travelling on the highway from Padhar to Mandi is risky.

Mandi News: पधर से मंडी तक हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा

Thu, 02 Oct 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Oct 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Travelling on the highway from Padhar to Mandi is risky.
पद्धर के निकट भटेहड़ में कीचड़ से लबालब सड़क से गुजरते वाहन।  संवाद
पधर (मंडी)। पधर से मंडी तक हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा बन गया है। वाहनों से सवार यात्रियों को हाईवे के गड्ढों में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। फोरलेन में पुलियों और बड़े पुलों के निर्माण कार्य के कारण हाईवे संकरा हो गया है। वाहनों के कलपुर्जे टूट कर सड़क पर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

पधर से मंडी तक का पौने घंटे का सफर दो घंटे में तय हो रहा है। उपचार के लिए मंडी और नेरचौक मेडिकल जाने वाले रोगियों, तीमारदारों के अलावा कर्मचारियों, स्कूल व कॉलेज के छात्रों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब धूल फांकने की समस्या हाईवे पर बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने दोबारा उपायुक्त मंडी से समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। एचपीएमसी निदेशक और कांग्रेस नेता जोगिंद्र गुलेरिया ने कहा कि हाईवे पर ग्रेडिंग के साथ रोलिंग नहीं की गई तो उपायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान को आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed