फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Travel wisely today... 1,050 HRTC buses booked

Mandi News: आज सोच समझकर ही करें सफर... एचआरटीसी की 1,050 बसें बुक

Thu, 11 Dec 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Travel wisely today... 1,050 HRTC buses booked
मंडी में पड्डल मैदान में वीरवार को होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के तैयार पंडाल
मंडी/धर्मपुर। मंडी में प्रदेश सरकार के जन संकल्प सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की 1,050 बसों को निगम के मंडी मंडल से हायर किया गया है। इसमें लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों के साथ लोकल रूटों पर दौड़ने वाली बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिकतर रूटों पर निगम की बसें नहीं चलने से वीरवार को घर से कार्यालय, स्कूल व अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों व विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। लोगों को घर से निकलने से पहले आवागमन की अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी। सुंदरनगर समेत अन्य बस डिपो में परिवहन निगम की ओर से लोगों को अवगत करवाने के लिए नोटिस चस्पां कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन का असर आम यात्रियों पर पड़ने जा रहा है। सम्मेलन में भारी भीड़ और सरकारी व्यवस्थाओं के चलते धर्मपुर व सरकाघाट बस डिपो से 61-61 बसों को कार्यक्रम के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि वीरवार को धर्मपुर डिपो से चलने वाली नियमित बसों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। प्रबंधन की ओर से यात्रियों से समय रहते वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। वहीं, परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने समूचे मंडल से 1000 से अधिक बसों को सम्मेलन के लिए आरक्षित करने की पुष्टि की है।



डिपो स्टाफ व्यस्त, शिकायतें भी बढ़ने की आशंका

बसों के सम्मेलन में भेजे जाने के चलते डिपो स्टाफ भी व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेगा। ऐसे में निगम कर्मियों को यात्रियों की शिकायतों और जानकारी संबंधी दबाव से भी जूझना पड़ सकता है। अचानक रूट बाधित होने से दैनिक कामकाज, मेडिकल अपॉइंटमेंट, बैंक और दफ्तर आने-जाने की योजना बिगड़ सकती हैं। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed