फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training of tailors started in Mandi, daily allowance of Rs 500 will be given.

Mandi News: मंडी में दर्जियों का प्रशिक्षण शुरू, रोजाना मिलेगा 500 रुपये भत्ता

Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Training of tailors started in Mandi, daily allowance of Rs 500 will be given.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मंडी में दर्जियों का प्र​शिक्षण ले रही युवतियों से बातचीत
मंडी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मंडी जिले में दर्जियों को नए कौशल का प्रशिक्षण देने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। इसके तहत मंडी में 37 को दर्जियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगों को रोजाना 500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की किट भी प्रशिक्षुओं को प्रदान की जाएगी।संस्थान के अध्यक्ष सरवन कुमार ने इस दौरान योजना के विवरणों को समझाते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत दर्जियों को सिलाई, डिजाइन और व्यापार के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिस्त्री, नाई समेत 18 तरह के ट्रेड में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर वीरेंद्र भट्ट ने योजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों को साझा करते हुए दर्जियों को इस योजना के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर बैहना के पार्षद कृष्ण भानू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
लोक मित्र केंद्र में करवा सकते हैं निशुल्क पंजीकरण
संस्थान के अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि जो कामगार अपने क्षेत्र में दर्जी, मिस्त्री समेत अन्य कार्य कर रहे हैं। वह अगर प्रशिक्षण में हिस्सा लेना चाहते हैं तो लोकमित्र केंद्र में निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही कामगारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed