फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training given to extinguish forest fire

Mandi News: जंगल की आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 20 May 2025 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Training given to extinguish forest fire
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वनमंडल जोगिंद्रनगर की बहुमूल्य संपदा को आग से बचाने के लिए वन विभाग की अगुवाई में दमकल और अन्य विभागों ने जंगलों में पूर्वाभ्यास कर तैयारियां जांची हैं। मंगलवार को गलू के समीप वन मंडलाधिकारी अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में करीब 100 लोगों की टीम ने जंगल में आग दिखाकर उसे बुझाने में सफलता हासिल की है। दमकल विभाग के जवानों ने अग्निशमन यंत्र और मौके पर मौजूद फायर टेंडरों को इस्तेमाल में लाकर जंगल की आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

वन मित्रों को जंगल में लगी आग को फायर लाइन बनाकर बुझाने का प्रशिक्षण दिया। एसीएफ अश्वनी कुमार ने बताया कि जंगल की आग पर काबू पाने के दौरान स्वयं को भी बचाना अनिवार्य है। जंगल की आग पर काबू पाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भी पूर्वाभ्यास में भाग लिया। उधर, वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुनः लाइव डेमो देकर प्रशिक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed