{"_id":"678e94cd445eafa86d082965","slug":"traffic-rules-explained-to-students-in-nagwai-school-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145813-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगवाईं स्कूल में विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगवाईं स्कूल में विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए औट पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। सोमवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियम के बारे में बताया। पुलिस थाना थलौट के यातायात प्रभारी गुलज़ार मोहम्मद, हेड कांस्टेबल स्वामी नंद और महिला पुलिस कांस्टेबल सोनी ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी।
बताया कि कुछ माता-पिता अपने 15-16 साल के बच्चों को बाइक और कार दे देते हैं। ऐसे बच्चे कई बार हादसों को अंजाम देते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि 18 साल से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने न दें। कार्यक्रम में बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने पर जोर दिया। संवाद