{"_id":"693ef63ec69b200a4c08b60c","slug":"traffic-pressure-on-kullu-manali-route-increases-ahead-of-christmas-and-new-year-mandi-news-c-90-1-ssml1025-179343-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्रिसमस और नववर्ष से पहले कुल्लू-मनाली मार्ग पर बढ़ा यातायात दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्रिसमस और नववर्ष से पहले कुल्लू-मनाली मार्ग पर बढ़ा यातायात दबाव
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नववर्ष और क्रिसमस के नजदीक आते ही कुल्लू–मनाली की तरफ उच्च मार्ग पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से पंडोह के पास जाम की समस्या पैदा हो रही है। इस कारण स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। पंडोह बांध कैंची मोड़ के समीप पर्यटक झील को निहारने के लिए सड़क किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि पर्यटकों के लिए जोखिम बढ़ रहा है। सड़क के किनारे अवैध पार्किंग के कारण यहां बार-बार जाम लग रहा है।
ट्रैफिक पुलिस जवान यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल केवल तीन पुलिस जवान ही पूरे ट्रैफिक को संभाल रहे हैं, जो बढ़ते दबाव के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी रफीक, नगीना, गोपाल आदि का कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष के चलते मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। जोगनी मंदिर और झलोगी के पास अक्सर जाम देखने को मिल रहा है। प्रशासन से मांग की है कि आगामी दिनों पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस टीम तैनात की जाए।
...
जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-अभिमन्यु, एएसपी मंडी
000