फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic grinds to a halt on the highway; army vehicles stuck in a traffic jam.

Mandi News: हाईवे पर थमी रफ्तार, जाम में फंसे सेना के वाहन

Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic grinds to a halt on the highway; army vehicles stuck in a traffic jam.
जोगिंद्रनगर शहर में सोमवार सुबह जाम में थमी वाहनों की रफतार को बहाल करने में जुटे सेना के जवान।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सोमवार सुबह फिर हाईवे जाम से वाहनों की रफ्तार थम गई। मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौक, पेट्रोल पंप और पठानकोट चौक तक करीब एक किलोमीटर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सेना के वाहन जाम में फंस गए। दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। यातायात बहाल करने के लिए जब यातायात पुलिस नहीं पहुंच पाई तो सेना के वाहनों में सवार जवानों को खुद हाईवे बहाल करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

करीब तीस मिनट तक जोगिंद्रनगर शहर में वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पेश आई जाम की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। करीब 12 बजे तक जाम के दौरान मंदिर, रोड, बिलिंग कॉम्पलेक्स और बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर भी यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद पुलिस के जवानों ने यातायात को व्यवस्थित करने का जिम्मा उठाया। शहर में अचानक बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस के जवानों को भी दोपहर बाद मोर्चा संभालना पड़ा। सोमवार को सरकाघाट सड़क पर भी दोपहर तीन बजे और शाम पांच बजे सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी होने के बाद अचानक वाहनों की अधिक भीड़ से यातायात प्रभावित होता रहा। इससे अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि त्योहारी सीजन में सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन व्यवस्था को संभालने में हाईवे पर यातायात पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed