फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders protested against the contract system in shop allotment.

Mandi News: दुकान आवंटन में ठेका प्रथा का व्यापारियों ने किया विरोध

Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the contract system in shop allotment.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले मेला स्थल पड्डल मैदान पर मंगलवार को व्यापारियों का असंतोष खुलकर सामने आया। वर्षों से मेले में व्यापार कर रहे व्यापारियों ने ठेका प्रथा का विरोध कर आरोप लगाया कि इस व्यवस्था के कारण दुकानों के लिए जगह उन्हें दोगुनी कीमत पर मिल रही है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। विरोध के दौरान व्यापारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

मेला स्थल पर एकत्र हुए व्यापारियों सोहन सिंह सहित अन्य ने बताया कि वे करीब 25 वर्षों से महाशिवरात्रि महोत्सव में दुकानें लगाते आ रहे हैं। ठेकेदारी प्रथा लागू होने के बाद से दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता खत्म हो गई है। उन्हें महंगी दरों पर जमीन लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार ठेकेदार मनमाने शुल्क वसूलते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिस स्थान के लिए 25 हजार रुपये देने पड़े थे, उसी जगह के लिए इस बार 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप की मांग कर ठेका प्रथा को बंद करने के लिए कहा है। मांग उठाई कि मेलों में दुकानों का आवंटन सीधे जिला प्रशासन की ओर से किया जाए। 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी भाग लेते हैं। उधर, एडीएम डॉ. मदन कुमार ने बताया कि ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed