फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders enraged over shifting of the paddle from the roof of Indira Market

Mandi News: इंदिरा मार्केट की छत से पड्डल शिफ्ट करने पर भड़के कारोबारी

Wed, 15 Oct 2025 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Traders enraged over shifting of the paddle from the roof of Indira Market
मंडी। त्योहारी सीजन में इंदिरा मार्केट की छत पर सामान बेचने वाले प्रवासी कारोबारी पड्डल शिफ्ट करने पर भड़क गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों व पदाधिकारियों के आग्रह को प्रवासियों ने ठुकरा दिया। इस पर दिन भर इंदिरा मार्केट की छत पर अव्यवस्था का आलम रहा।
विज्ञापन

प्रवासियों का तर्क था कि वह हर साल इंदिरा मार्केट की छत पर ही अपना सामान बेचते हैं। इस बार भी यहीं पर सामान बेचेंगे। यदि स्थान को बदलना है तो इंदिरा मार्केट की छत से सभी कारोबारियों को पड्डल मैदान में शिफ्ट किया जाए। इस साल इन कारोबारियों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा अधिक होने के कारण सभी को छत पर स्थान उपलब्ध करवाना नगर निगम के लिए मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर इस बार इंदिरा मार्केट की छत पर हिम ईरा आजीविका मेला के 24 स्टॉल लगाए जाने से यहां स्थान का अभाव हो गया है।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट व्यापारी वर्ग के प्रधान अशोक शर्मा ने भी उक्त व्यापारियों के बैठने के स्थान को बदलने की बात का समर्थन किया तो यह कारोबारी भड़क उठे। कहासुनी भी हो गई। करीब 100 कारोबारी इंदिरा मार्केट की छत पर अपने लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। इस पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा का कहना है कि इंदिरा मार्केट की छत पर स्थान का अभाव होने के कारण कुछ कारोबारियों को पड्डल में अस्थायी तौर पर कारोबार के लिए स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed