{"_id":"694983263d0985f3fa0098ac","slug":"trade-fair-should-be-organised-along-with-cultural-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1025-180204-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सांस्कृतिक मेले के साथ संपन्न करवाया जाए व्यापारिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सांस्कृतिक मेले के साथ संपन्न करवाया जाए व्यापारिक मेला
विज्ञापन
मंडी। मांडव्य उत्सव एवं जवाहर पार्क सुंदरनगर में व्यापारिक मेलों के बाद अब व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में कई दिनों तक सजने वाले व्यापारिक मेले का अभी से विरोध शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की आम सभा की बैठक से एक दिन पहले ही व्यापार मंडल ने उपायुक्त मंडी को मांग पत्र सौंप कर अपना विरोध दर्ज करवाया है। व्यापार मंडल ने मांग उठाई कि सांस्कृतिक मेले के साथ ही व्यापारिक मेला भी संपन्न करवाया जाए।
मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को सौंपे मांग पत्र में कहा कि कि फरवरी में पड्डल मैदान में सजने वाले सात दिवसीय मेले को समय अवधि में ही संपन्न करवाया जाए। कई दिनों तक व्यापारिक मेले से स्थानीय कारोबारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ती है। ग्रामीण परिवेश व शहर के लोग पड्डल मेला में सजी दुकानों पर ही अपनी जरूरत के हर सामान की खरीदारी करते हैं। ऐसे में स्थानीय कारोबारियों को अपना दैनिक खर्च सहित दुकान में रखे कर्मचारियों, बिजली-पानी का बिल, दुकान का किराया सहित अन्य तरह के खर्च निकालना मुश्किल हो जाता है।
बता दें कि मांडव्य उत्सव के दौरान कई दिनों तक पड्डल मैदान में मेला सजने के विरोध में व्यापार मंडल ने एक दिन बाजार बंद रखे थे। वहीं, जवाहर पार्क सुंदरनगर में मेला लगने से पहले भी व्यापारियों ने भारी विरोध दर्ज करवाया था। संवाद