फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trade board surrounds police station, demands action against car driver

Mandi News: व्यापार मंडल ने घेरा पुलिस थाना, कार चालक पर कार्रवाई की मांग

Sat, 06 Jul 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 06 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Trade board surrounds police station, demands action against car driver
जोगिंद्रनगर में सड़क हादसे में कारोबारी की मौत के बाद पुलिस ​अ​धिकारी से मिलते हुए कारोबारी। संव
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कार हादसे में कारोबारी की मौत से आक्रोशित व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के सदस्यों ने शुक्रवार को पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को चेताया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को कारोबारियों ने पुलिस थाने में पहुंचकर अधिकारियों से अब तक की जांच से संबंधित जानकारी ली। वहीं चश्मदीद के बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज न करने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

पुलिस थाने के कार्यकारी प्रभारी मुंशी राम ने कारोबारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस ने बिना समय गवाएं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस हिरासत में लिए जोगिंद्रनगर के ही कार चालक को गिरफ्तार कर नोटिस देकर छोड़ा है। कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कारोबारी रमन बहल, शशि धरवाल, सतवीर, विवेक शर्मा ने भी पुलिस से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई और आरोपित कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक जांच भी इस मामले में अमल में लाई जाएगी। नियमानुसार जांच जारी है।


पुलिस की ढीली कार्रवाई से बढ़ रहे हादसे : भास्कर
व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय पुलिस को लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग व्यापार मंडल के माध्यम से की गई है। इसके अलावा बिना पंजीकरण शहर में बेखौफ घूम रहे बाहरी राज्य के लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल पर लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed