{"_id":"572def934f1c1b25655cd044","slug":"tracter-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
मंडी
Updated Sat, 07 May 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सुलपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पवन कुमार (35) पुत्र लौहका राम निवासी गांव सुलपुर खेत जोत कर शुक्रवार शाम को आठ बजे के करीब घर लौट रहा था।
विज्ञापन
पवन कुमार अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोग वहां पर एकत्र हो गए। लोगों ने युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इसके बाद तुरंत उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल सरकाघाट ले गए।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मदन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन