{"_id":"68029ac210ff97ec830f6aba","slug":"tourists-risking-their-lives-by-going-near-rivers-and-canals-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153605-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जान जोखिम में डाल नदी-नालों में समीप जा रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जान जोखिम में डाल नदी-नालों में समीप जा रहे सैलानी
विज्ञापन
द्रंग हल्के के टिक्कन के समीप ऊहल नदी के समीप मौज मस्ती के लिए पहुंचे लोग। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। नदी-नालों में उतरकर मस्ती करने का शौक कई पर्यटकों की जान पर भारी पड़ चुका है। बावजूद पर्यटक मस्ती के लिए नदियों के बेहद समीप पहुंच रहे हैं।
जोगिंद्रनगर की मच्छयाल, रणा खड्ड और ऊहल नदी के समीप फोटोग्राफी और सेल्फी के शौकीनों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए हैं। चेतावनी बोर्ड स्थापित कर अपनी औपचारिकताओं का निर्वहन किया जा रहा है।
जोगिंद्रनगर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर प्राचीन मंदिर मच्छयाल में सजे बैसाखी मेले के समापन के बाद यहां पर मौज मस्ती के लिए पहुंच रहे लोग नदी में अठखेलियां कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इधर, द्रंग हलके के टिक्कन के समीप ऊहल नदी में फोटोग्राफी और सेल्फी के शौकीन डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
....
थलौट हादसे से भी नहीं लिया सबक
ब्यास में थलौट के समीप विद्युत परियोजना की ओर से अचानक छोड़े गए पानी से साल 2014 में 20 से अधिक विद्यार्थियों के बह जाने का मामला सामने आने के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है। नदी-नालों के समीप अठखेलियां करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
...
जोगिंद्रनगर उपमंडल में नदी-नालों के समीप आम लोगों की आवाजाही रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए हैं। फिर भी अगर सैलानी कोताही बरत रहे हैं तो पुलिस और संबंधित विभाग के माध्यम से शिकंजा कसा जाएगा।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर