{"_id":"68029b1bf95380ce1f0f1512","slug":"tourists-are-forced-to-spend-time-in-vehicles-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153585-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाहनों में समय गुजारने के लिए मजबूर हो रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाहनों में समय गुजारने के लिए मजबूर हो रहे पर्यटक
विज्ञापन
मंडी पंडोह के बीच चार मील के पास लगा जाम। संवाद
- फोटो : संवाद
मंडी। बिग वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली की तरफ पर्यटक वाहन भारी संख्या में रुख कर रहे हैं। इस दौरान मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन कार्य के लिए यातायात रोका जा रहा है। इससे पर्यटक हाल बेहाल हो रहे हैं। हालात यह है कि सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे के लिए यातायात बंद रहने के बाद वाहन छोड़ने पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया। सात मील के पास एक बस खराब होने से दिक्कतें पेश आईं।
चार मील से लेकर हणोगी तक सफर पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों के लिए आफत बना हुआ है। चार मील के पास फोरलेन कार्य चला हुआ है। इसके लिए सुबह 11 से दोपहर 12 बजे और शाम 3:45 से 4:45 बजे तक यातायात दो घंटे के लिए रोका जा रहा है। यातायात छाेड़ने के बाद भी वाहन रेंगते हुए हणोगी टनल तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पहाड़ के दीदार के लिए पहुंच रहे पर्यटकों काे गाड़ियों के अंदर ही समय गुजारना पड़ रहा है।
शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे भी चार मील के पास लंबा जाम लगा रहा। जाम में पर्यटक समेत स्थानीय वाहन फंसे रहे। जाम के कारण स्थानीय कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। हालात यह है कि एंबुलेंस तक भी जाम में फंस रही है। मौजूदा समय में चार मील से लेकर हणोगी तक मात्र 14 जवान यातायात का जिम्मा संभाले हुए हैं जबकि अभी अतिरिक्त पुलिस जवान आना बाकी हैं।
विज्ञापन
डीएम की तरफ से जारी आदेश में द्वितीय शनिवार और हर रविवार को छोड़कर यातायात दिन में एक-एक घंटे बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन बिग वीकेंड को देखते हुए इन आदेशों में यातायात सुचारु रखने को लेकर उल्लेख नहीं है। यही वजह है कि अब पर्यटक वाहन अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं और मंडी के समीप बिंद्रावणी पहुंचते ही पर्यटकों को एनएच खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
.....
वीकेंड पर वाहनों की आवक बढ़ गई है। जाम से निपटने के लिए पुलिस जवान तैनात हैं। पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों से आग्रह है कि संयम बरतें और तंग सड़कों पर ओवरटेक न करें। इससे भी जाम लग जाता है।
-सागर चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी
000