फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tourist from Kerala separated from companions; finds help in Daehar.

Mandi News: केरल का पर्यटक साथियों से बिछड़ा, डैहर में मिली मदद

Thu, 11 Jun 2026 06:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
Tourist from Kerala separated from companions; finds help in Daehar.
डैहर (मंडी)। केरल से हिमाचल भ्रमण पर आया एक पर्यटक अपने साथियों से बिछड़ने के बाद भटकता हुआ सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र पहुंच गया। युवक ने बताया कि किन्नौर जिले में उसे ऐसे स्थान पर छोड़ दिया गया, जहां से वह ढलान में लुढ़ककर नीचे गिर गया। हादसे में उसे चोटें आईं और उसके कपड़े, पहचान पत्र सहित अन्य सामान भी खो गया। काफी परेशानियों के बाद युवक किसी तरह डैहर पहुंचा और सहायता के लिए पुलिस चौकी गया। युवक का आरोप है कि वहां उसे अपेक्षित मदद नहीं मिली। इसके बाद वह पैदल ही सुंदरनगर की ओर निकल पड़ा। भवाणा स्थित फोरलेन टनल के पास स्थानीय लोगों ने उसकी हालत देखकर उससे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन भाषा अलग होने के कारण उसकी बात पूरी तरह समझ नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जडोल पंचायत के भवाणा निवासी एवं पूर्व वार्ड सदस्य रवि ठाकुर को दी। रवि ठाकुर ने युवक को अपने पास शरण दी। भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। बातचीत के दौरान युवक ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। सुंदरनगर के एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि युवक सुरक्षित है और उसके परिवार से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। युवक को केरल भेजने की व्यवस्था करने के बजाय उसके परिजन स्वयं हिमाचल आकर उसे अपने साथ ले जाएंगे। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed