फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Today abir-gulal will fly on Seri stage and there will be a lot of fun on the tune of DJ

Mandi News: सेरी मंच पर आज उड़ेगा अबीर-गुलाल डीजे की धुन पर खूब मचेगा धमाल

Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Today abir-gulal will fly on Seri stage and there will be a lot of fun on the tune of DJ
मंडी बाजार में सजी दुकानों से ​होली के रंग व अन्य सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद
मंडी। इस बार मंडी में होली का रंग कुछ खास होने वाला है। ‘रंगोत्सव मंडी 2025’ के रूप में आयोजित इस भव्य उत्सव में पारंपरिक और आधुनिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 13 मार्च को सेरी चानणी मैदान में आयोजित होने वाले इस उत्सव को शिक्षाविद धर्मेंद्र राणा, युवा व्यापारी दीप कपूर और सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार होली का यह आयोजन और भी भव्य होगा। डीजे की धुनों पर रंगों की बरसात होगी और युवा जोश व उल्लास के साथ उत्सव का आनंद उठाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस साल इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बनाई गई है, ताकि हर कोई इस पर्व का आनंद ले सके।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर ने बताया कि ‘रंगोत्सव मंडी 2025’ न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक भी है। पहली बार इस आयोजन को विशेष पहचान दी जा रही है और इसे हर साल और बड़े स्तर पर मनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सादी वर्दी और ड्यूटी वर्दी में पुलिसकर्मी पूरे आयोजन पर नजर रखेंगे। चौहटा से विक्टोरिया के बीच यातायात वन-वे रहेगा। बाइक पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सेरी चानणी मैदान में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और शांति और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed