{"_id":"6ac64b73f301015a09033fba","slug":"title-clashes-to-take-place-in-mandi-basa-and-jogindernagar-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1018-216718-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-बासा और जोगिंद्रनगर-सुंदरनगर में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-बासा और जोगिंद्रनगर-सुंदरनगर में होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
लंबाथाच में अंतर-महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
अंतर-महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल तय
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में चल रही तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में बुधवार को फाइनल मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई। पुरुष वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और जीसी बासा ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि महिला वर्ग में जीसी जोगिंद्रनगर और एमएलएसएम सुंदरनगर खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे।
पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान सराज लंबाथाच ने सरकाघाट को 29-14 से हराया, जबकि जीसी बासा ने करसोग को 24-8 से मात दी। पहले सेमीफाइनल में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने सराज लंबाथाच को 22-20 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जीसी बासा ने कुल्लू को 16-11 से पराजित किया। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जोगिंद्रनगर ने सरकाघाट को 35-3 से एकतरफा शिकस्त दी। वहीं, एमएलएसएम सुंदरनगर ने बासा को 15-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में जोगिंद्रनगर ने कुल्लू को 19-7 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एमएलएसएम सुंदरनगर ने मेजबान सराज को 8-7 के बेहद करीबी अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने फुर्ती, दमखम और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया।