फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tipper going to dump debris fell into ditch, driver died

Mandi News: मलबा फेंकने जा रहा टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tipper going to dump debris fell into ditch, driver died
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल के सुधराणी सड़क पर प्रजौली के पास रविवार पूर्वाह्न 11 बजे सड़क धंसने से पीडब्ल्यूडी का टिपर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार मल्टी टास्क वर्कर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मृतक चालक की पहचान हेम सिंह (47) पुत्र कमलापति निवासी मलोग, पधर के रूप में हुई है। घायल मल्टी टास्क वर्कर बालीचौकी के गांव शलाणू निवासी कश्मीर सिंह ने टिपर से छलांग लगा दी थी। पुलिस के अनुसार खणी-कांढा सड़क पर भूस्खलन से मलबा आ गया था। चालक हेम सिंह सुबह ही अपने साथी कश्मीर सिंह के साथ सड़क को बहाल करने के लिए मलबा हटाने में जुट गए थे। उन्होंने सड़क पर जगह-जगह मलबे को हटाया।
विज्ञापन

प्रजौली के पास मार्ग पर पड़े मलबे को टिपर में भरकर करीब 200 मीटर आगे फेंकना था लेकिन टिपर का पिछला टायर धंस गया। इससे टिपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे चालक हेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कश्मीर सिंह ने छलांग लगा दी। इससे उसे सिर और पीठ पर काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायलों को निकाला। हेम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कश्मीर को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक हेम सिंह सराज में आई आपदा के बाद से सड़कों की बहाल करवाने में जुटे थे। पिछले एक माह से सड़कों को बहाल करने को लेकर योद्धा की तरह डटे हेम राज कई दिनों से घर भी नहीं गए थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। उधर, मामले को लेकर औट थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि सड़क धंसने से हादसा हुआ है। उप मंडलाधिकारी नागरिक बालीचौकी देवी राम ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई जबकि जख्मी के परिवार को पांच हजार रुपये की मदद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed