{"_id":"66aa2daba0d99e5dc806ac3f","slug":"tipper-falls-in-sundernagar-driver-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1026-132169-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में टिपर गिरा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में टिपर गिरा, चालक घायल
Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
बीएसएल पुलिस थाना के तहत चौकी-सेगल मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के चौकी-सेगल मार्ग पर अनुशी में कैंची मोड़ पर मंगलवार रात एक टिपर अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। हादसे में टिपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे को लेकर जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे सेगल के निकट अनुशी कैंची मोड पर टिपर अनियंत्रित हो गया और करीब दो सौ फीट गहरी ढांक में जा गिरा। हादसे में चालक बिहारी लाल निवासी गांव डोलधार तहसील सुंदरनगर घायल हो गया। हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंच कर चालक को ढांक से निकाल कर रोहांडा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया हादसे को लेकर बीएसएल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।