{"_id":"66b0df32d7638100e70c8aa2","slug":"till-now-241-cases-of-jaundice-five-thousand-population-affected-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132637-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब तक पीलिया के 241 मामले, पांच हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब तक पीलिया के 241 मामले, पांच हजार आबादी प्रभावित
Mon, 05 Aug 2024 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीज । संवाद
155 उपचार के बाद किए डिस्चार्ज, 19 रेफर, 48 वर्तमान में दाखिल, ओपीडी में 19 मामले और आए
10 जुलाई को हुआ पीलिया आउटब्रेक, अब तक हेपेटाइटिस ए से कुल दो मौतें
स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा निगरानी, ली जा रही रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में पीलिया से पांच हजार आबादी क्षेत्र प्रभावित है। अब तक जोगिंद्रनगर में कुल 241 पीलिया संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 155 उपचार लेकर अस्पताल से जा चुके हैं, जबकि 19 मरीज जोगिंद्रनगर से रेफर हुए हैं। 48 मरीज जोगिंद्रनगर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन हैं। सोमवार को ओपीडी में 19 पीलिया के मरीज आए, जिन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई है।
जोगिंद्रनगर में पीलिया के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और इसकी रिपोर्ट भी ली जा रही है। विभाग की मानें तो जोगिंद्रनगर में पीलिया आउटब्रेक बीते 10 जुलाई को हुआ था। अब तक हेपेटाइटिस ए से कुल दो मौतें रिपोर्ट हुई हैं, जबकि अन्य दो मौतों का कारण रिपोर्ट में हेपेटाइटिस ए नहीं बताया गया है। अब तक जोगिंद्रनगर में पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पधर से आरआरटी स्वास्थ्य टीम दौरा कर चुकी है और प्रभावित गांवों में भी गई है। प्रभावितों को दवाइयां देने के साथ जलजनित रोगों के बारे जागरूक भी किया गया है। मंडी से टीम ने दौरा किया और सिविल अस्पताल में आईपीडी और ओपीडी में मरीजों को लेकर जायजा लिया। फूड सैंपल भी भरे गए। दो मेडिसिन चिकित्सक भी मौके पर तैनात किए गए हैं। उधर, सीएमओ डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि जोगिंद्रनगर में पीलिया को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है।
बाॅक्स
बैजनाथ पहुंच रहे जोगिंद्रनगर के पीलिया मरीजों का डाटा मांगा
मंडी जिला का जोगिंद्रगनर उपमंडल का कुछ हिस्सा कांगड़ा जिले के बैजनाथ से भी सटा हुआ है। ऐसे में मरीज सीधे ही उपचार के लिए बैजनाथ व टांडा पहुंच रहे हैं। सीएमओ मंडी डाॅ. एनके भारद्वाज ने दोनों ही अस्पताल प्रबंधन से जोगिंद्रनगर से आ रहे मरीजों की सूचना देने का आग्रह किया है। ताकि इनकी पूरी जानकारी विभाग के पास रहे। इन मरीजों की भी विभाग की तरफ से निगरानी की जाएगी।