मंडी। एतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी के शिवलिंग पर रविवार को असम के छोटे से शहर बोरदुबी में स्थित तिलिंग मंदिर में विराजमान भोले बाबा के स्वरूप को उकेरा गया।
भूतनाथ मंदिर के महंत स्वामी देवानंद सरस्वती ने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में लगभग 15 मील की दूरी पर पूर्वोत्तर असम के छोटे से शहर बोरदुबी में तिलिंग अनोखा घंटी मंदिर है। दुनियाभर के अधिकांश अन्य तीर्थ स्थलों की तुलना में तिलिंग मंदिर अपेक्षाकृत एक नया पवित्र स्थान है।
1965 में क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने बरगद के पेड़ के पास जमीन से एक शिवलिंगम को निकलते देखा था, वहां पर अब तिलिंग मंदिर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई तिलिंग मंदिर में बरगद के पेड़ से घंटी लटकाता है तो उसकी इच्छा पूरी होती है। पवित्र बरगद के पेड़ के पास बाड़ और दीवारों पर कांस्य, पीतल, तांबे और एल्युमिनियम की लाखों घंटियां लटकी हुई हैं। संवाद