फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tihra will run against drug abuse on April 18

Mandi News: नशे के खिलाफ 18 अप्रैल को दौड़ेगा टिहरा

Mon, 31 Mar 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tihra will run against drug abuse on April 18
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। प्रदेश में नशे से युवाओं को बचाने और अभिभावकों एवं युवाओं को जागरूक करने के लिए धर्मपुर खंड नशा मुक्ति समिति 18 अप्रैल को दौड़ का आयोजन करेगी। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह संदेहड़ा टिहरा से शुरू होने वाली इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के धावक भाग लेंगे।
विज्ञापन

धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक भूपिंदर सिंह भूप्पी ने बताया कि दौड़ में महिला एवं पुरुष वरिष्ठ वर्ग के साथ साथ अंडर 20, 18 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भी भाग ले सकती हैं। पहले दस स्थानों पर आने वाले सभी वर्गों के विजेताओं में एक लाख रुपये से भी अधिक के इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों के लिए दौड़ के बाद दोपहर के भोजन का प्रबंध भी किया गया है। दौड़ सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके प्रायोजकों में दिव्या रुद्र मशरूम फार्म खौदा, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक भूपिंदर सिंह के मित्र और शिष्य रहेंगे। दौड़ को हरी झंडी परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, संजो देवी, नरेंद्र अत्री, विजय वहल और अन्य खेल हस्तियां दिखाएंगी। विजेता धावकों को धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर पुरस्कृत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed