फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tiger attack on man

‘शेर’ पर तेंदुए का हमला, घायल

Thu, 09 Feb 2017 09:59 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 09 Feb 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
tiger attack on man
टाइगर सफारी - फोटो : ANI
गोहर (मंडी)। कमरूघाटी की रोहांडा पंचायत के खोबलू जंगल में बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। भेड़पालक ने जान बचाने के लिए शोर मचाया तो खोबलू गांव से दर्जनों लोग जंगल की ओर भागे। ग्रामीणों के शोर से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल व्यक्ति की पहचान शेर सिंह पुत्र धुंगल निवासी खोबलू के रूप में की गई है।
विज्ञापन


रोहांडा पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल शेर सिंह को सिविल अस्पताल रोहांडा में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां से उसे चिकित्सकों ने घर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शेर सिंह रोजाना की तरह अपने गांव के नजदीक के जंगल में बकरियां चरा रहा था। जहां अचानक तेंदुए ने जब बकरियों पर हमला किया तो शेर सिंह बकरियों को तेंदुए के हमले से छुड़ाने का प्रयास करने लगा, इस दौरान तेंदुए ने शेर सिंह पर भी हमला कर दिया और उसके पांव में पंजा मार कर घायल कर दिया। शेर सिंह ने बताया कि उसकी 80 बकरियां थी। तेंदुए के हमले के बाद 8 बकरियां गायब हो गई हैं।
विज्ञापन


घायल शेर सिंह को सिविल अस्पताल रोहांडा में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि वन विभाग और प्रशासन को घटना के संबंध में सूचित कर दिया है तथा छानबीन जारी है। रोहांडा पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed