{"_id":"675c3a2bf010185c84018c2f","slug":"three-people-accused-of-assault-mandi-news-c-89-1-ssml1012-136838-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप
Fri, 13 Dec 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 13 Dec 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
औट में विभागों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खनन, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औट क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। टीम ने ब्यास का सीना छलनी कर रेत बजरी का अवैध कारोबार करने वालों के रास्ते बंद कर दिए। ब्यास की तलहटी तक जाने वाले रास्तों पर जेसीबी मशीन की मदद से बंद किया। औट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई खड्डों में अवैध खनन कर रेत बजरी के करीब दस स्थानों पर स्टाॅक सीज किया। मौके पर खड्ड नालों, नदियों को जाने वाले रास्तों को बंद किया गया। मौके पर कोई भी माफिया मौजूद नहीं पाया गया। तहसीलदार सुभाष ठाकुर की मौजूदगी में खनन विभाग, वन विभाग और पुलिस जवानों ने पनारसा, हरा पेहड़े और बनाला में कार्रवाई की। तहसीलदार सुभाष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेत के 10 ढेर और खड्ड-नालों को जाने वाले रास्तों को बंद करवाया। संवाद