फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three lives ended due to the negligence of the driver

चालक की लापरवाही से खत्म हो गईं तीन जिंदगियां

Tue, 05 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three lives ended due to the negligence of the driver
मंडी के खलियार में टिपर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को फौरी राहत देने के बाद बात करते सदर तहसीलदार ? - फोटो : Mandi
मंडी। चालक की एक छोटी सी लापरवाही से तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। खलियार हादसे में अगर चालक ने रेत उतारने के बाद ढंग से हाडड्रोलिक लीवर बंद किया होता और सजग रहकर इसे दोबारा चेक किया होता तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

मौके से फरार होकर चालक ने दूसरी बड़ी गलती कर दी। अब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कहीं शराब पीकर चालक गाड़ी तो नहीं चला रहा था, पुलिस ने उसका मेडिकल भी करवा लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कहीं चालक ने शराब तो नहीं पी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक प्रेम सागर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के अलावा गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि चालक का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने तोड़ गए दम
घायल नवीन शर्मा ने बताया कि चालक ने दिन में भी टिपर से निर्माण सामग्री ढोई थी। वह चालक के साथ बैठा था। रेत उतारने के बाद चालक ने लीवर को नीचे किया, लेकिन डाला पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। जैसे ही चढ़ाई में गेट के पास टिपर पहुंचा तो डाला गेट में फंस गया और अचानक धमाका हुआ।

टिपर के कैबिन में गेट गिर गया। तीनों श्रमिक लहूलुहान हो गए। उसकी टांग पर भी पत्थर लगा। आंखों के सामने एक-एक करके तीनों ने दम तोड़ दिया। जहां हादसा हुआ उसके साथ ही घर भी थे। लोग बाहर आए और सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और उसे (नवीन शर्मा) जोनल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed