फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three died of corona in Mandi; Omicron's case also came up

मंडी में कोरोना से तीन की मौत; ओमिक्रान का मामला भी आया

Fri, 28 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three died of corona in Mandi; Omicron's case also came up
मंडी के बाल स्कूल में बूस्टर डोज लगवाने के लिए पंजीकरण करवाते लोग। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला में शुक्रवार को ओमिक्रान का चौथा मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं बल्ह और 35 साल का युवक भोजपुर का है। कांगो से पहली जनवरी को घर लौटा सरकाघाट क्षेत्र का रहने वाला एक युवक ओमिक्रान पाजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

12 जनवरी को उसकी कोविड जांच हुई थी। उसमें पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद सैंपल दिल्ली भेजा गया, जिसमें युवक ओमिक्रान पाजिटिव पाया गया है। युवक और उसके सभी संपर्कों की दूसरी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

उधर, जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एमसीएच सुंदरनगर में 50 बिस्तरों का डीसीएचसी शुरू कर दिया है। मेक शिफ्ट अस्पताल नेरचौक के बाद यहां कोविड मरीज भर्ती किए जाएंगे। वहीं 259 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। संक्रमितों में नौ चिकित्सक, डीएसपी करसोग और पुलिस के छह जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ह उपमंडल के कठयांहू की 80 साल की महिला की होम आइसोलेशन में मौत हुई है। उसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थीं। सुंदरनगर के भोजपुर के रहने वाले 35 साल के युवक और बल्ह उपमंडल की बैहना की 84 साल की महिला ने मेकशिफ्ट अस्पताल नेरचौक में दम तोड़ा।

सुुंदरनगर के युवक को वैक्सीन नहीं लगी थी। बीर तुंगल, सदयाणा, जवाहर नगर, पंडोह, तल्याहड़ आदि में 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं। थुनाग उपमंडल में 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 259 संक्रमितों में 229 दस साल से ऊपर के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कोरोना संक्रमण के 259 नए मामले आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed