फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three criminals arrested with stolen goods worth lakhs

Mandi News: चोरी किए लाखों के सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 31 Aug 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested with stolen goods worth lakhs
मंडी। चोरी के लाखों रुपये कीमत के सामान सहित पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जायेगा। राहत की बात यह है कि इस चोरी की शिकायत पुलिस थाना सदर में 29 अगस्त को हुई थी और पुलिस ने शीघ्रता दिखाते हुए इस चोरी का भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें शिकायत कर्ता ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मंडी में स्थित स्टोर रूम में महाविद्यालय की निर्माणाधीन इमारत के लिए बिजली का सामान, तांबे की तारों के 33 रोल व अन्य तांबे का सामान, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए थी चोरी हो गया था।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए तीन आरोपियों सोम देव (27) निवासी भ्यूली बंगाला बस्ती, अविनाश उर्फ अब्बू (24) निवासी भ्यूली बंगाला बस्ती और अजय उर्फ मुल्ला (24) निवासी गांव भ्यूली बंगाला बस्ती को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान को भी बरामद कर लिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी के सामान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed