{"_id":"6658871fc5000c349f02d09e","slug":"three-cars-burnt-to-ashes-due-to-fire-burning-in-leaves-one-house-damaged-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127636-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पत्तियों में सुलगी आग से तीन कारें जलकर राख, एक मकान को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पत्तियों में सुलगी आग से तीन कारें जलकर राख, एक मकान को नुकसान
विज्ञापन
मंडी शहर के लोअर खलियार में कारों में भड़की आग को बुझाते हुए दकमल कर्मी व अन्य। संवाद
मंडी शहर के लोअर खलियार में वीरवार शाम की घटना, आग का गोला बनी कार से हुए धमाके
कुछ कारों को पहुंचा आंशिक नुकसान, दमकल टीम की मुस्तैदी से टाली बड़ी घटना
घटना का पता चलते ही मच गई अफरा तफरी, आगे नहीं बढ़ पाए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के लोअर खलियार में गुरु रविदास मंदिर के समीप वीरवार शाम को सफेदे के पेड़ की पत्तियों में सुलगी आग यहां पार्क वाहनों तक पहुंच गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में तीन कारें आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गईं, जबकि अन्य को बचा लिया गया। कुछ गाड़ियों को आंंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कारों में भड़की आग के बीच धमाके भी हुए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।
आग से साथ लगते एक मकान को भी खतरा पैदा हो गया था। एक मकान काे कुछ नुकसान भी पहुंचा है। दमकल टीम ने बड़े खतरे को टाला और मुस्तैदी दिखाई। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार प्रचंड गर्मी के बीच लोअर खलियार में गुरु रविदास मंदिर के जमीन पर गिरी पास सफेदे की पत्तियों पर अचानक आग सुलगना शुरू हो गई। इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसी बीच यह आग हवा चलने पर यहां पार्क वाहनों तक पहुंची और धीरे-धीरे एक कार में आग भड़क गई। जिसने साथ लगती दूसरी दो कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में ही तीनों वाहन आग का गोला बन गए। इनके समीप तक किसी को जाने की हिम्मत नहीं हो पाई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आनन फानन हाइड्रेंट खोलकर आग पर काबू पाया। इन कारों में भड़की आग के बीच धमाके हुए तो मौके पर मौजूद लोग पीछे की तरफ हटने को मजबूर हो गए। इस बीच दमकल विभाग की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। इससे पहले लोअर खलियार से आसमान में धुआं उठने पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां आग का गोला बनी कारों के पास कोई नहीं जा पाया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग की टीम पर देरी से मौके पर पहुंचने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
जली हुई कारें व्यापार मंडल मंडी के महासचिव प्रशांत बहल निवासी खलियार मंडी, भीखम राम निवासी धर्मपुर चनेहड़ धर्मपुर और दुश्यंत कुमार निवासी धर्मशाला की बताई जा रही हैं। सितेंद्र कुमार के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने की स्थानीय पटवारी हल्का अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। बता दें कि लोअर खलियार में गुरु रविदास मंदिर के समीप खुली जगह होने के कारण यहां वाहन रहते हैं, जबकि शाम के समय यहां बच्चे खेलने के लिए भी पहुंचते हैं। गनीमत यह रही कि धूप के चलते बच्चे मौके पर नहीं थे।
उधर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।