फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three biers rose simultaneously from the courtyard; Family members became unconscious, started screaming

Mandi News: आंगन से एक साथ उठीं तीन अर्थियां<bha>;</bha> परिजन हुए बेसुध, मची चीख पुकार

Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three biers rose simultaneously from the courtyard; Family members became unconscious, started screaming
एक ही परिवार के आंगन में तीन अर्थीयों निकलने पर मातम का मौाहाल  ।  संवाद
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खलवाहन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद जब शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार की घड़ी आई तो आंगन से एक साथ तीन अर्थियां उठते देख परिजन बेसुध हो गए। परिजनों और रिश्तेदारों की चीख पुकार से पूरा गांव गूंज उठा।
विज्ञापन

सबसे गमगीन करने का घटना यह है कि उदमी राम जिस बेटे के हाथों में मेहंदी रचाने के सपने देख रहे थे, उसी बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दिल का दहला देने वाली घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बता दें कि बीते वीरवार को फागुधार में नाले में कार के गिरने से खलवाहन पंचायत के प्रधान प्रधान उदमी राम, भाई तोता राम व चाचा फागणू राम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तीनों को शुक्रवार को गांव में अंतिम विदाई दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया रहा। इसके चलते कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। अंतिम संस्कार के बाद भी परिजनों और रिश्तेदारों में चीख पुकार मची रही। कोई भी इस घटना पर यकीन कर पा रहा है। परिवार के कई सदस्य बेसुध पड़े हैं, जिन्हें स्थानीय लोग दिलासा दे रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भूमे राम ने बताया कि उनका घर उदमी राम के घर के साथ ही और उनका परिवार की तरह रिश्ता है। परिवार के सदस्यों को मुश्किल से धीरज बंधाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि ग्राम पंचायत प्रधान उदमी राम अपने बेटे की शादी के सिलसिले में शिमला जा रहे थे। उनके साथ टैक्सी में उनका भाई तोता राम व चाचा फागणू राम सवार थे, जबकि एक अन्य ने मंडी से सवार होना था। मगर घर से चंद किलोमीटर का सफर तय करने के बाद फागुधार में अनियंत्रित होकर टैक्सी नाले में जा गिरी। इससे तीनों की मौत हो गई।


पूर्व प्रधान ने जान जोखिम में डालकर निकाले थे शव
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कोई भी व्यक्ति नाले से शवों को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मगर पूर्व प्रधान भूमे राम अपनी जान को जोखिम डालकर शवों को निकालने के लिए आगे आए। इसके बाद ही पुलिस के साथ अन्य लोगों ने भी दम भरा और नाले से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed