फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three accused of theft caught in Kangra

कांगड़ा में दबोचे चोरी की तीन आरोपी

Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three accused of theft caught in Kangra
नेरचौक (मंडी)। शादी वाले घरों को निशाना बनाकर आभूषण चुराने वाले गिरोह का बल्ह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नेरचौक में तीन लाख के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को कांगड़ा में पकड़ा है। तीनों शातिर कांगड़ा के नगरोटा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस हिरासत में एक आरोपी को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दूसरे की तबीयत बिगड़ने पर उसे रत्ती अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले पुलिस तीन अन्य शातिरों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

अब तक इस मामले में छह गिरफ्तार हो चुके हैं। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कमलीट (22) निवासी बलधर, नगरोटा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। कमलीट को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी की पहचान राकेश कुमार (21) निवासी बलधर, नगरोटा और तीसरे की पहचान जिटी (47) गांव हटवास, नगरोटा जिला कांगड़ा के रूप में की है। जिटी रत्ती अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा जिले में फैला है।

चोरी का अस्सी फीसदी सामान बरामद कर लिया गया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने के दो आरोपियों को धरा है। इनकी पहचान गगनदीप और अंकित निवासी रामपुरा फूल मंडी खास तहसील भटिंडा के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed