{"_id":"66d708266bc482053603c9a0","slug":"threatened-to-lock-bdo-office-saraj-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134865-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ‘बीडीओ कार्यालय सराज पर ताला जड़ने की धमकी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ‘बीडीओ कार्यालय सराज पर ताला जड़ने की धमकी’
Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। भाटकीधार पंचायत के उप प्रधान दिनेश कुमार और वार्ड पंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ने बीडीओ ऑफिस सराज को ताले की धमकी दी है। तुलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि जांच अधिकारी उप प्रधान और वार्ड पंच को बचाने के प्रयास में हैं।
तुलेश कुमार ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पिछले छह महीनों से उन्होंने पंचायत उप प्रधान और वार्ड पंच के खिलाफ जांच की मांग की है। मंगलवार को बीडीओ ऑफिस से आई जांच टीम ने सोशल मीडिया पर जांच की पूरी कार्यवाही साझा की, जिसमें यह साफ नजर आ रहा है कि जांच अधिकारीगण उप प्रधान और वार्ड पंच को बचाने में लगे हुए थे।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने 144 दिनों की फर्जी हाजिरी के मामले में उप प्रधान और वार्ड पंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह बीडीओ ऑफिस सराज में ताला लगाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उधर, बीडीओ सराज प्रियंका ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उप प्रधान और वार्ड पंच के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद