फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thousands of candidates took the exam amid tight security arrangements and transparency

Mandi News: पुख्ता सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शिता के बीच हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 02 Sep 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Thousands of candidates took the exam amid tight security arrangements and transparency
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी), सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) और राष्ट्रीय नौसेना अकादमी की परीक्षाएं मंडी जिला मुख्यालय में पारदर्शिता और पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न हुईं। इन परीक्षाओं के लिए मंडी में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सीडीएस की परीक्षा के लिए दो प्रमुख केंद्र वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के उप-केंद्र 01 और उप-केंद्र 02 थे। वहीं, एनडीए और एनए की परीक्षाएं राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल भंगरोटू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड़ में आयोजित की गईं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि परीक्षा के दौरान यूपीएससी की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई थी और किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध था। इन कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शिता के कारण परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हुआ और परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed