फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Those who provide information about the drug trade will be rewarded.

Mandi News: चिट्टे के धंधे की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

Sun, 18 Jan 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Those who provide information about the drug trade will be rewarded.
मंडी। चिट्टा के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देने वालों को अब 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक इनाम मिलेगा। सूचना देने वाले की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। 2 ग्राम तक चिट्टे की सूचना देने पर 10,000 रुपये, 5 ग्राम तक 25,000 रुपये, 25 ग्राम तक 50,000 रुपये, एक किलो तक 5 लाख रुपये तथा एक किलो से अधिक चिट्टे की सूचना देने पर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाई जाएगी। नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में यह विशेष ग्राम सभाएं पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक विकास खंड की पंचायतों को दो समूहों में विभाजित कर 21 और 22 जनवरी के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा, ताकि सभी पंचायतों में सुव्यवस्थित ढंग से ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर नशा-मुक्त वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंचायत प्रधान की ओर से जिंदगी को हां और चिट्टे को न कहने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
नशे के खिलाफ जागरूकता और पुनर्वास पर फोकस
विशेष ग्राम सभाओं के दौरान चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के सामाजिक, स्वास्थ्य और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed