{"_id":"69adb63191b42a68ac041060","slug":"this-time-196-deities-will-come-to-the-state-level-suket-devta-fair-mandi-news-c-90-1-mnd1021-188464-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में इस बार आएंगे 196 देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में इस बार आएंगे 196 देवी-देवता
Sun, 08 Mar 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुकेत देवता मेले के मुख्य राज देवता श्री मूल मांहूनाग बखारी कोठी । संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में 22 से 28 मार्च तक चलने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले और 23 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में इस बार मुख्य आकर्षण के रूप में अलग जिलों की लोक परंपराओं, लोकगीतों और वेशभूषा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुकेत देवता मेले के लिए सुकेत, बल्ह और आसपास के क्षेत्रों से 196 देवी-देवता शिरकत करेंगे। सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है।
वहीं, सुकेत मेले में निकलने वाली झांकियों में, जो झांकी सर्वश्रेष्ठ रहेगी, उसे मेला कमेटी की तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम भी मिलेगा। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया कि पहली बार च्वासी गढ़ के च्वासी नाग सिद्ध राज्यस्तरीय देवता मेले में शिरकत करेंगे। यह देवता अपने मूल स्थान महोग से 18 मार्च को प्रस्थान करेंगे।
मेले के मुख्य राज देवता श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी से 15 मार्च को अपने स्थान से सुंदरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च शाम को देवता सवामांडू पहुंचेंगे। इसके उपरांत 17 मार्च को रूहणू, 18 मार्च को झुंगी, 20 को जयदेवी और 22 मार्च को चांबी में देवता का प्रवास रहेगा। 12 मार्च को कांगू की चामुंडा देवी भी मेले के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
पैगोड़ा शैली के टेंट लगेंगे
इस बार देवताओं के बैठने और उनके स्थान सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस बार पैगोड़ा शैली के टेंटनुमा शिविरों में देवी -देवता विराजमान होंगे। देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के लिए सुकेती धाम भी तैयार की जाएगी।
दोनों मेलों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूलों, कॉलेजों और सांस्कृतिक समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों की लोक परंपराओं, लोकगीतों और वेशभूषा को एक मंच पर प्रस्तुत करना है, ताकि मेले को और अधिक आकर्षक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सके। इच्छुक समूह 10 मार्च तक अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में जमा करवा सकते हैं। अमर नेगी, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर