{"_id":"581c8b944f1c1bac314385fe","slug":"thirteen-cylender-bound","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-ढाबों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-ढाबों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
मंडी
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिलाभर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक ही दिन में 57 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। विभाग की दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय टीमों ने जिले के सुंदरनगर, नेरचौक, डडौर, पंडोह, पनारसा, टकोली, नगवाईं में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 13 होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर लगे पाए गए, जिन्हें निरीक्षण दल ने मौके पर ही अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा 40 सब्जी, फल एवं मीट विक्रेताओं की दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई। मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर पौने आठ क्विंटल फल एवं सब्जी और 95 किलो मीट कब्जे में ले लिया। अब इन कारोबारियों के खिलाफ संबंधित एसडीएम कोर्ट में मामले चलेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उपरोक्त सभी क्षेत्रों में सतर्कता विभाग एवं अन्य स्रोतों से घरेलू गैस के दुरुपयोग, मूल्य सूची नहीं लगाने एवं फलों, सब्जियों एवं मीट को महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग की टीमों ने होटल और ढाबा मालिकों को सख्त चेतावनी दी है। अगर फिर से उनके पास गैस के घरेलू सिलेंडर पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ विभाग पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगा। वहीं, मूल्य सूची प्रदर्शित न करने वाले कारोबारियों को भी सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट्स
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ औचक निरीक्षण किए गए हैं। बार-बार शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कारोबारियों को व्यापारिक परिसरों में मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सूची पेन और पेंसिल से लिखी गई हो या टाइप की होनी चाहिए। कुछ व्यापारी चॉक से मूल्य सूची लिखते हैं जो कि नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन