{"_id":"66c9e8cb00967571df033678","slug":"third-arrest-in-two-kilo-hashish-case-now-youth-from-bhoranj-caught-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134106-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो किलो चरस मामले में तीसरी गिरफ्तारी, अब भोरंज का युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो किलो चरस मामले में तीसरी गिरफ्तारी, अब भोरंज का युवक दबोचा
Sat, 24 Aug 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद भाेरंज के युवक की निकली संलिप्तता
सरकाघाट पुलिस ने दो किलो चरस के साथ दबोचे थे दो कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मंडी-हमीरपुर जिला की सीमा पर चंदरूही के पास पकड़ी दो किलो चरस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा है। इस मामले में पुलिस ने भोरंज उपमंडल के एक युवक गिरफ्तारी की है। इस तरह इस मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि दो किलो चरस में आधा माल उसका था। इसके लिए उसने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को धनराशि दी थी।
पुलिस रिमांड में चल रहे दोनों युवाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के गुधवीं डाकघर भुक्कड़ निवासी विनय शर्मा उर्फ अंकू ने दो किलो चरस में से आधे माल के लिए 90 हजार रुपये दिए थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने तथ्य जुटाए। इस ट्रांजेक्शन को लेकर सबूत एकत्रित किए, जो सही पाए गए। इसके अलावा कॉल डिटेल समेत अन्य चीजों को लेकर भी साक्ष्य जुटाए। सभी जांच में शामिल करते हुए आरोपी को विनय शर्मा उर्फ अंकू (32) को चरस तस्करी में फारवर्ड लिंकेज में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपी 27 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर हैं। तीनों से पूछताछ कर अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर चरस खेप कहां से खरीदी गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से की खेप को परचून में बेचना था।
बता दें कि सरकाघाट थाना की टीम ने वीरवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में मंडी-हमीरपुर जिला की सीमा पर चंदरूही के पास नाके के दौरान रात करीब दो बजे कार सवार दो युवकों के कब्जे से 2.043 किलो चरस बरामद की। आरोपियों में एक युवक सरकाघाट व दूसरा हमीरपुर का रहने वाला है। उधर, एसएचओ सरकाघाट रजनीश ने बताया कि मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि नियम के अनुसार जांच जारी है।