{"_id":"b6c9ffdd338a51a395a4c0adcdf4989e","slug":"thief-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख के एलइडी और एलसीडी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख के एलइडी और एलसीडी ले उड़े चोर
ब्यूरो /अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रेलवे चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से शुक्रवार रात्रि चोर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की एलइडी और एलसीडी ले उड़े। गोदाम से 65 एलइडी और एलसीडी चुरा ले गए। शनिवार को रेलवे चौक के पास झाड़ियों में छुपाई गई करीब चालीस एलइडी बरामद हो चुकी है। जबकि 25 का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जोगिंद्रनगर रेलवे चौक के पास राजकुमार के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम से कुछ चोर एलइडी व एलसीडी चुरा ले गए। शनिवार को गोदाम के पास ही झाड़ियों में छुपाई गई चोरी 40 एलइडी बरामद भी हो गई। जबकि चोरी की गई अन्य 25 एलइडी का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
संचालक राजकुमार को शनिवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद किसी ने झाड़ियों में कुछ गिरा देखा। झाड़ियां हटाने पर कुछ एलइडी मौके से बरामद हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाएं हैं। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन