फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be money rain on players in Khel Mahakumbh

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
There will be money rain on players in Khel Mahakumbh
धर्मपुर (मंडी)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। महाकुंभ में भाग लेने के लिए 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। यह पंजीकरण ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा में होगा।
विज्ञापन

स्पर्धाओं में क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी और फुटबाल के साथ एथलेटिक्स भी शामिल है। महाकुंभ में लगभग 50 लाख की राशि विजेताओं को बांटी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख, उपविजेता को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार, तीसरे स्थान पर 21 हजार और चौथे स्थान के लिए 11 हजार दिया जाएगा। एथलेटिक्स में विजेताओं को भी को 11 हजार, उपविजेता को 5100, तीसरे स्थान पर 3100 की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा। महाकुंभ में महिला टीमें भी भाग ले सकेंगी। भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed